Tuesday, 13 November 2018

Face Pack

विभिन्न प्रकार के फेस पैक

अण्डे और शहद का फेस पैक : एक अण्डे का सफेद वाला भाग एक चमच शहद और निम्बू के रस की कुछ बूंदे अच्छी तरह मिलाकर २० मिनट तक लगाए। यह हर प्रकार त्वचा के लिए उपयोगी है।

अण्डे की सफेदी का पैक :  अण्डे का सफेद वाला भाग नींबू की कुछ बूंदे अच्छी तरह फेंट कर चेहरे पर लगाएं। सूखने पर सादे पानी दे धोएं। यह आलसी चेहरे के लिए सबसे अच्छा है। इसमें गुलाब जल भी मिला सकते है।

हल्दी पैक : थोड़ी सी हल्दी थोड़ा सा चन्दन पाउडर और दूध इतना मिलायें पेस्ट बन जाए। इसमें कुछ बूंदे शहद की भी मिलाएं।  ड्राई और नार्मल त्वचा के लिए है।

हर्बल पैक : बादाम चिरोंजी शहद और दूध मिलाकर चेहरे पर लगाएं।

चन्दन पैक : चन्दन पाउडर मुल्तानी मिटटी शहद और गुलाब जल को मिलाकर चेहरे पर लगाएं।  सूखने पर धो दें। यह तेलीय त्वचा के लिए फायदे मंद होता है।

तेलीय त्वचा के लिए अण्डा पैक : एक अंडे का सफेद भाग एक चमच शहद आधा चमच एस्ट्रिजेंट और तीन बूँद निम्बू का रस यह सब यह सब मिलाकर लगाएं।  २० मिनट के बाद धो लें।

नीम पैक : नीम पाउडर एस्ट्रिजेंट लोशन चन्दन पाउडर गुलाब जल आदि मिलाकर टेलिए त्वचा पर लगाएं।

तेलिये त्वचा : दो चमच मुल्तानी मिटटी में अण्डे की जर्दी और थोड़ा सा क्रीम दूध  सभी को मिलाकर लगाएं।
 जहां ज्यादा चिकनाई युक्त त्वचा हो वहां पर त्वचा मोटी कर दें। सूखने के बाद ठन्डे पानी से धो दें।

मुल्तानी मिटटी का पैक :  टेलिए त्वचा के लिए उपयुक्त है।  इसमें दो चमच मुल्तानी मिटटी थोड़ा सा गुलाब जल  स्किन टॉनिक में तीनो को मिलाकर पेस्ट बना लें और चेहरे पर लगाएं। सूखने पर धो दें।

चोकर का पैक : एक चमच चोकर दो चमच शहद आधा चमच बादाम तेल मिलाकर बना  लें।

गर्मियों के लिए ठंडा फेस पैक : दो बर्फ के टुकड़े एक खीरा एक चमच कच्चा दूध आधा चमच स्किन टॉनिक। बर्फ के टुकड़ों को तोड़ लो खीरे को कदूकस कर के रस निकल लें और खीरे के रस को चेहरे पर लगाएं। इसके बाद चेहरे को धो दें। इससे रंग साफ हो जाता है।

चेहरे पर चमक लाने लिए :  चमच कच्चा दूध एक चमच गाजर का रस एक चमच संतरे का जूस एक चमच फेटा हुआ शहद में सबको मिलाकर चेहरे पर लगाएं और सूखने पर धो दें।