Thursday, 22 November 2018

बालों का हेयर सटाइल | बालों के डिजाइन

kese hair style banaye

एक रोल जुड़ा (One Roll Juda):

सामग्री

१. टेलकम कंघी।
२. पतली पिन।
३. मोटी पिन।
४. प्लास्टिक स्तर।
५. जूड़ा कांटा।

विधि :

       सर्वप्रथम बालों (hair) को अच्छी तरह से विचार करें झाड़ कर आगे के बालों को निकाल कर कर लेते हैं। फिर पीछे के बालों को अच्छी तरह से झाड़ कर पोनीटेल (ponytail) बना लेते हैं। पोनीटेल (ponytail) बने बालों (hair) में से थोड़े से बाल साइड (side) से निकाल लेते हैं। बाकी के बालों को ऊपर की तरफ करके पिन (pin) लगा देते हैं। बाद में पिन लगे बालों (hair pin) का रोल (roll) बनाते हुए पोनी (pony) के पास लाकर पिन लगा देते हैं। इसके बाद जो बाल साइड से निकाले गए हैं। उनको पोनी बना कर या ऐसे खुले ही रोल के चारों तरफ लपेट देते हैं। फिर मोटी पिन से सजा देते हैं। यदि किसी के बाल पतले (light hair) हो तो पूरे बालों का रोल बना कर ऊपर से नकली बाल पिन की सहायता से लगा दे। इस प्रकार वन रोल जूडा तैयार हो जाता है। 

दो रोल जूड़ा

सामग्री

१. कंघी।
२. रब्बर।
३. पतली पिन।
४. मोटी पिन।
५. कांटा पिन।

विधि : 

         सर्वप्रथम बालों को अच्छी तरह से झाड़ कर पोनी बना लेते हैं। फिर इन बालों को तीन हिस्सों में बांट लेते हैं। दो हिस्से बराबर मात्रा के तथा तीसरा हिस्सा कम बालों का लेते हैं। फिर ऊपर वालों के हिस्से के बालों को ऊपर करके चिमटी लगा देते हैं। इसके बाद किसका रोल बनाते हुए इसमें पिन लगा देते हैं। इसी तरह नीचे के हिस्से वाले बालों को नीचे करके पिन लगा देंगे। फिर उसका भी रोल बनाते हुए पहले रोल के नीचे पिन से लगा कर रोक देंगे। इसके बाद बाकी के बचे बालों को चोटी बनाकर रोल के चारों ओर लपेट देंगे और मोटी पिन से सजा देंगे। इस प्रकार दो रोल जूड़ा तैयार हो जाता है। 

तीन रोल जूड़ा

सामग्री

१. टेलकम कंघी।
२. पतली पिन।
३. रबर।
४. जूड़े वाले कांटे।
५. मोटी पिन।

विधि : 

         जिस प्रकार से वन रोल जूड़ा और डबल रोल का जूड़ा बनाया है। उसी प्रकार से ही तीन रोल जूड़ा भी बनाया जाता है। सर्वप्रथम बालों को अच्छी तरह से झाड़ कर पोनीटेल बना लें। उसके बाद इसके चार हिस्से करेंगे एक हिस्सा कुछ कम बालों का होता है। 3 हिस्सा बराबर बालों का होगा। बराबर वालों वाले हिस्से से तीन रोल बना लेंगे बाकी जो हिस्से वाला बाल बचा हुआ है। इसको टू रोल के किनारे चोटी बनाकर या ऐसे खुला ही लपेड देंगे और कांटा लगा देंगे। फिर इसको मोड़कर पिन से सजा देंगे। इस तरह तीन रोज जूड़ा तैयार हो जाता है।

वन फ्रेंच रोल जुड़ा

सामग्री:

1. टेलकम कंघी
2.पतली पिन
3.रब्बर मोटी
4. पिन जूड़ा पिन

विधि :

        सर्वप्रथम बालों को जड़ कर पोनीटेल बना लेंगे। और फिर पोनीटेल से आधे वालों को निकाल कर थोड़ा सा ऊपर की तरफ लाकर पिन लगा देंगे। और फिर उसी बाल को पलट कर दूसरी तरफ थोड़ा नीचे पिन लगा देंगे। इस तरह पोनीटेल के ऊपर एक तो रोल सा बन जाएगा। इसके बाद जो पोनीटेल या फिर जूड़ा बना दें। मनचाहे स्टाइल से ही रहने दें। इसके बाद मोटी पिन से सजा दें। यह वन फ्रेंच रोल का जूड़ा प्यार हो जाएगा।

 चार रोल जुड़ा

सामग्री :

1. टेलकम कंगी
2. प्लास्टिक रबर
3. पतली पिन
4. जूड़ा पिन
5. जूड़े का कांटा
6. मोटी पिन

विधि :

         सर्वप्रथम बालों को झाड़ कर टेलकम कंघी की सहायता से पीछे एक पोनीटेल बना लेंगे। इसके बाद पोनीटेल के पांच हिस्से करेंगे चार हिस्सा बराबर बालों का और एक हिस्सा कम बालों का लेंगे। पहले भाग को ऊपर ले जाकर चिमटी लगा देते हैं। फिर उसका रोल बनाते हुए लें और ऊपर करके जूड़ा पिन या चिमटी से फंसा देते हैं। इसी तरह से तीन रोल और बनाते हैं। और अलग किए बालों को चारों रोल के किनारे लपेटते हुए फंसा देंगे और जूड़ा पिन मोती पिन से सजा देते हैं। इस तरह से चार रोल का जूड़ा तैयार हो जाएगा। वैसे इस जूड़े को दुल्हन के मेकअप में करना चाहिए। 

पांच रोल जुड़ा

सामग्री :

1 . टेलकम कंघी
2. जूड़े का कांटा
3. रबर
4. मोती पिन
5. पतली पिन

विधि :

        सर्वप्रथम बालों को अच्छी तरह से झाड़ कर आगे के बालों को निकाल कर पफ बना लेते हैं और पीछे के बालों को समेट कर एक पोनीटेल बना लेंगे। अब पोनीटेल के 6 हिस्से करेंगे। ऊपर के एक हिस्से को लेकर उंगली लगा कर थोड़ा सा फुला कर पिन लगा देंगे। इसी तरह से बाकी के चार हिस्सों को फुला कर पिन लगा देंगे। इसके बाद इसके 5 रोल बनाएंगे। इस तरह से फूल सा बन जाएगा। उसके बाद सारे रोल को एक दूसरे में मिलाते हुए कांटा लगा देंगे। फिर बाकी का हिस्सा जो बचा हुआ है। इसको रोल के ऊपर लपेट कर मोती पिन से सजा देंगे।  इस प्रकार 5 रोल का जूड़ा तैयार हो जाता है।

यू शेप रोल जूड़ा

सामग्री :

1. टेलकम कंघी
2. जूड़ा पिन
3. मोती पिन
4. पतली पिन

विधि :

         सर्वप्रथम आगे के बालों को मनचाहे स्टाइल से सेट करें फिर पीछे के बालों को झाड़ कर बीच पहले एक रोल बनाएंगे। फिर उससे छोटा दूसरा रोल बनाएंगे। इसी तरह पांच छ और रोल बनाएंगे। रोल शेप यू के आकार का बनेगा। इस बात का ध्यान रखेंगे कि रोल को हमेशा ऊपर की और ही छोड़ेंगे। फिर इसको मोती पिन लगाकर या फूलों से सजा देंगे। बस इस तरह से यू शेप जुड़ा तैयार हो जाता है।

फ्रेंच चोटी

सामग्री : 

1. टेलकम कंघी
2. रबर
3. मोती पिन

विधि :

        सर्वप्रथम बालों को अच्छी तरह से झाड़ कर पीछे से उसको दो भागों में बांट देंगे। बालों के दो भाग करने के बाद बीच से दोनों तरफ के थोड़े थोड़े से बाल लेकर चोटी बनाते हैं। चोटी बनाते समय एक दाएं तरफ से तथा दूसरी बाएं तरफ से टेलकम कंघी की सहायता से आगे के बालों को पीछे तक उठाते हुए चोटी से मिलाते हैं। ऐसा तब तक करते हैं जब तक इन दोनों तरफ के बाल पूरी तरह से चोटी में ना आ जाए और चोटी बनाते समय इस बात का ध्यान रखें कि चोटी से ही चिपका कर करें अपनी और ना खींचे। पूरी चोटी बनने के बाद या तो नीचे प्लास्टिक रबर लगा दें या फिर उसे फोल्ड करके रबर का बैंड पिन लगाते हैं। चोटी बनाने के बाद बीच में जो जगह बजती है। उसे मोती पेन से सजा देते हैं। इस प्रकार से फ्रेंच चोटी तैयार हो जाती है।

8 शेप जूड़ा

सामग्री :

1. कंघी
2. प्लास्टिक
3. रबर
4. कांटा पिन
5. पतली पिन

विधि:

       सर्वप्रथम सारे बालों को अच्छी तरह झाड़ कर पोनीटेल को पकड़ते हुए पूरे बालों को लपेट कर बाएं हाथ से ऊपर को घुमा कर नीचे के बालों में मोड़कर मिला देते हैं। इसके बाद उसको इस प्रकार मोड़ते हैं कि वह दिखने में अंग्रेजी के अंक 8 की तरह दिखाई दे। इसके बाद जूड़े को पिन लगा देते हैं और मोती पिन से सजा देते हैं। इस प्रकार 8 शेप जूड़ा तैयार हो जाता है।

पीकॉक स्टाइल ( सावन झूला चोटी )

सामग्री:

1. टेलकम कंघी
2. रबर बैंड
3. जूड़ा पिन
4. मोती पिन

विधि :

       सर्वप्रथम बालों के को अच्छी तरह से झाड़ कर एक पोनीटेल बना लेते हैं। इसके बाद कौन खेल को बराबर भागों में बैठते हैं। फिर एक भाग को लेकर चोटी बनाएंगे। फिर उसी चोटी वाले भाग को बालों में से थोड़े से बाल लेकर चोटी के साथ गूधेंगे इसी तरह थोड़े से बाल लेकर चोटी गूधेंगे।
फिर इसी तरह से दूसरी तरफ के बालों को भी चोटी बना लेंगे और फिर दोनों भाग की चोटियों को मिलाकर नीचे से एक साथ चोटी गूधेंगे। इस चोटी को ऊपर की तरफ करके पोनीटेल वाले रबर बैंड में फंसा देंगे और फिर दोनों तरफ की चोटीयों को पकड़ कर जूड़ा पिन लगा देंगे इस प्रकार पीकॉक स्टाइल तैयार हो जाता है।

अर्धचंद्राकार जुड़ा

सामग्री :

1. टेलकम कंघी
2. रबड़
3. जूड़ा कांटा
4. पतली पिन
5. मोती पिन

विधि :

       सर्वप्रथम आगे के बालों को अपने मनचाहे स्टाइल से झाड़ने के बाद पीछे के बालों को झाड़ कर पोनीटेल बना लेंगे। इस पोनीटेल से बीच में से थोड़े बालों को निकाल कर उसमें रबर लगा देंगे, बाकी के बचे बालों को जितना भी बने 4 से 5 रोल बना लेंगे। इसके बाद जो बीच के बाल निकाल कर रबर लगाया है, वह रबर निकालकर उसमें पतली पतली सी चोटियां बना लेंगे। और सारे रोल के बीच से निकालकर एक एक चोटी को इधर उधर घुमाते हुए पिन से फंसा देंगे। इस तरह से अर्धचंद्राकार जुड़ा तैयार हो जाता है। फिर इसमें मोती पिन लगा देते हैं। 

0 comments: