Monday, 12 November 2018

Facial ko kese karte jane aur facial ko karne ke tips


फेसिअल निम्न कारणों से किया जाता है। इससे चेहरा साफ होता है थकी हुई  आँखों को आराम मिलता है। रंग साफ होता है और चेहरे पर  झुरिआं नहीं पड़ती इससे डबल चीन भी कम होती है। इससे थकी हुई मांसपेशियों को आराम मिलता है जिससे चेहरे सुन्दर दिखाई पड़ता है। 

फेसिअल प्रयोग करने का तरीका 

सामग्री 

1. काटन यान रुई
2. क्लीसिंग मिल्क
3. स्ट्रीजेंट लोशन
4. सकाफ
5. दूध क्रीम ,
6. स्टीमर
7. टॉवल
8. गुलाब जल,
9. फेस पैक ,
10. ब्लैक हेड रेमोवेर।

Waxing kese karte hai janne ke liye click kre
waxing kese banate hai janne ke liye click kre
honey wax kese banate hai janne ke liye click kre
sugar wax kese banate hai janne ke liye click kre

विधि :

       अब बालों को स्कार्फ से अच्छी तरह से बांधकर चेहरे व् गर्दन को अच्छी तरह से कर लेना चाहिए। फिर सुखी रुई  यां कॉटन से गर्दन चेहरे की धूल साफ कर लेना चाहिए अब क्रीम लेकर मसाज शुरू करें। मसाज नीचे से ऊपर की ओर होनी चाहिये। मसाज २० मिनट तक करनी चाहिए। जिससे क्रीम अंदर तक जा सके। मसाज करने से रक्त संचार मांस पेशिया सुचारू रूप से कार्य करने लगती है। जिससे चेहरे पर चमक आती है। मालिश करने के बाद भाप लेना चाहिए। दो से तीन मिनट तक भाप लेना पर्याप्त है। यदि स्किन बहुत सुखी हो तो भाप लेने से त्वचा की गंदगी दूर हो जाती है। 

भाप 

भाप देने के बाद चेहरे को साफ करके ब्लैक हेड्स निकलते है।  इसके बाद फेस पैक लगाते है। फेस पैक १५ से २० मिनट तक लगाना चाहिए। जब वह सूख जाये तो धो देना चाहिए। और स्किन के हिसाब से स्ट्रीजेंट लोशन लगते है। फेसपैक लगाने से पहले गर्मियों में  बर्फ से चेहरे की मसाज अच्छी तरह से कर  लेना चाहिए।  ठंडी में भाप लेने से चेहरे के रोम छिद्र खुल जाते है। जिससे मुहांसे नहीं निकलते और चेहरे साफ रहता है।  

मसाज के टिप्स 

1. मसाज गर्दन से शुरू करते है।
2. मसाज के जो भी स्टेप्स होंगे, सभी नीचे से ऊपर की ओर किए जायेंगे।
3. गर्दन के ऊपर चार उंगलिओं की सहायता से मसाज करेंगे।
4. दोनों हाथों की तीन उँगलियों से गालों की मसाज करनी चाहिए।
5. होंठ की लाइन पर ऊपर की तरफ मालिश करें। इसके बाद  अंगूठे से गोल गोल घुमाते हुए मालिश करेगें।
6. आँख पर हलके हाथ से अंदर बाहर की ओर मसाज करें।


7. हाथ की मुठी बनाकर गालों पर मसाज तीन तीन बार होनी चहिये। और अंदर से बाहर की और होनी चाहिए। 8. हल्के हाथ से ऊपर की तरफ चुटकी काटते हुए मसाज करें।
9. इसके बाद दोनों हाथों के पंजो को एक दूसरे में फंसकर नीचे गर्दन से कपकपाते हुए पूरे चेहरे पर ऊपर की तरफ माथे की ओर ले जायेगे।  तीन तीन बार ऐसा करें।
10.अंत में माथे से टेम्पर तक हाथों को लाकर नीचे से भी ऐसी प्रक्रिया करें।   

0 comments: